Tag: varanasi

  • प्रधानमंत्री के गढ़ वाराणसी से अखिलेश यादव का सीधा बयान, 2027 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव सीधे शपथ लेंगे

    प्रधानमंत्री के गढ़ वाराणसी से अखिलेश यादव का सीधा बयान, 2027 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव सीधे शपथ लेंगे

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आज वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते”। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा से सीधे सीएम पद की शपथ लेंगे, वर्तमान में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी कन्नौज संसदीय सीट से सांसद हैं। जब 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो वह कन्नौज से ही सांसद थे। इसीलिए उन्होंने यह भी कहा कि हम शुभ और अशुभ का पूरा ध्यान रखते है। अखिलेश यादव जी कि यह सीट उनके लिए लकी सीट रही है, और इसी सीट से वह पहली बार चुनाव जीत कर सांसद बने थे। अखिलेश यादव जी का कहना यह था कि जब वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े तब मुख्यमंत्री बने,उनका मानना है कि वह विधान मंडल के सदस्य भी नहीं थे। इसलिए 2027 विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
    सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज वाराणसी में समाजवादी पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी राजेश यादव जी के निधन पर उनको श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे थे


    विधान परिषद चुनाव को लेकर बोले


    स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जब मीडिया के पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने कहा कि हमें बाबा विश्वनाथ जी ने दोहरा आशीर्वाद दिया है हमारी स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी के दोनों उम्मीदवार लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा जी जीत गए उन्होंने इस स्नातक मतदाताओं और शिक्षक मतदाताओं को धन्यवाद भी दिया।