Tag: uttar pradesh

  • 11 सीटों पर MLC चुनाव सपा ने जीती 5 सीटें

    11 सीटों पर MLC चुनाव सपा ने जीती 5 सीटें

    उत्तर प्रदेश के स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी 11 सीटों चुनाव पर 23 अक्टूबर को वोट डाले गए थे, जिनकी गिनती 27 अक्टूबर को शुरू हुई और 28 अक्टूबर शाम तक लगभग सभी सीटों के रिजल्ट आ गया जिसमें समाजवादी पार्टी ने अपनी तीन सीटें पर वापसी करते हुए दो सीटों और जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी को इस बार 6 सीटें मिली हैं Lucknow और आगरा की सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई, बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की करें तो लखनऊ से शिक्षक एमएलसी की सीट बीजेपी ने जीती, वहीं स्नातक एमएलसी की सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती कान्ति सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की उन्हें लगभग 17000 वोटों से जीत दर्ज की है लखनऊ से श्रीमती कांति सिंह दूसरी बार स्नातक एमएलसी चुनाव जीती हैं वह एक बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी एमएलसी रह चुकी हैं। और पिछले चुनाव 2020 में उन्होने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ी थी और उनको लगभग 30000 के आसपास वोट मिले थे जहां भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीती थी। समाजवादी पार्टी से 2020 के स्नातक एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार के रूप में श्री राम सिंह राणा ने चुनाव हार गए थे जिन्हें लगभग 10000 के आसपास वोट मिले थे और वह चुनाव हार गए थे। इसी के देखते हुए समाजवादी पार्टी ने रणनीति तैयार की और श्रीमती कांति सिंह जी को समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया श्रीमती कांति सिंह ने ऐतिहासिक जीत 17000 वोट से हासिल की है बात स्नातक एमएलसी की की जाए तो यह लखनऊ खण्ड लखनऊ मंडल के 7 जिलों की जीत है बाराबंकी,सीतापुर,लखीमपुर,रायबरेली,प्रतापगढ़ लखनऊ हरदोई जिला जो की श्रीमती कान्ति सिंह जी का होम डिस्ट्रिक्ट है जहां पर वोट 42% पड़े थे वही लखनऊ में 34% ही वोट पड़ पाए लखनऊ में लगभग 96 हज़ार वोटर थे। वोटो का प्रतिशत बढ़ा होता तो इनका जीत का अंतर और भी जबरदस्त होता। श्रीमती कान्ति सिंह की जीत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने अपने अधिकारी एफबी पेज पर पोस्ट किया कि कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह दी है । जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव जी ने भी अपने अपनी पोस्ट पर पोस्ट किया था और उन्होंने लिखा था कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार जनता बनाने जा रही है