Tag: graduate elections

  • लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में दूसरी बार जीती कांति सिंह

    लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में दूसरी बार जीती कांति सिंह

    समाजवादी पार्टी लखनऊ स्नातक सीट पर श्रीमती कांति सिंह ने 17127 वोट से भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को हराया, बात लखनऊ की स्नातक सीट की करें तो 2002 में शिवपाल सिंह ने चुनाव जीता 2002 के बाद 2008 में भी शिवपाल सिंह इस सीट से विजई हुए, उसके बाद 2014 में श्रीमती कांति सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी और विजयी हुई

    img: wikipedia


    श्रीमती कांति सिंह वर्तमान प्रतापगढ़ से सांसद शिवपाल सिंह की पत्नी है शिवपाल सिंह जी समाजवादी पार्टी से सांसद हैं लखनऊ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हैं श्रीमती कांति सिंह ने 2020 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 2020 के लखनऊ स्नातक एमएलसी चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्रीमती कांति सिंह ने चुनाव लड़ा था वह भाजपा के प्रत्याशी से चुनाव हार गई थी दूसरे नंबर पर आई थी
    समाजवादी पार्टी ने 2020 में श्री राम सिंह राणा को लखनऊ सीट से उम्मीदवार बनाया था राम सिंह राणा को लगभग 10000 के आसपास वोट मिले थे जो तीसरे स्थान पर थे जबकि श्रीमती कांति सिंह को लगभग 30000 के आसपास वोट मिले थे समाजवादी पार्टी ने 2026 इस बार अपनी रणनीति के तहत श्रीमती कांति सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया और समाजवादी पार्टी ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की लखनऊ खंड स्नातक सीट से यूपी के सात जिले शामिल हैं लखनऊ,सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, रायबरेली, प्रतापगढ़, बाराबंकी सभी जिले के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और वोट सही डाले गए। जिसका नतीजा आपके सामने है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी उत्साह वर्जन किया वहीं लखनऊ में सपा प्रदेश मुख्यालय पर श्रीमती कांति सिंह ने कहा कि जीत आप सभी कार्यकर्ताओं की है और आप सभी को बधाई उन्होंने कहा कि आगे अब 2027 का विधानसभा चुनाव होने वाला है और इस चुनाव में मेहनत करके सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना