Tag: akhilesh yadav

  • प्रधानमंत्री के गढ़ वाराणसी से अखिलेश यादव का सीधा बयान, 2027 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव सीधे शपथ लेंगे

    प्रधानमंत्री के गढ़ वाराणसी से अखिलेश यादव का सीधा बयान, 2027 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव सीधे शपथ लेंगे

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आज वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते”। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा से सीधे सीएम पद की शपथ लेंगे, वर्तमान में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी कन्नौज संसदीय सीट से सांसद हैं। जब 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो वह कन्नौज से ही सांसद थे। इसीलिए उन्होंने यह भी कहा कि हम शुभ और अशुभ का पूरा ध्यान रखते है। अखिलेश यादव जी कि यह सीट उनके लिए लकी सीट रही है, और इसी सीट से वह पहली बार चुनाव जीत कर सांसद बने थे। अखिलेश यादव जी का कहना यह था कि जब वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े तब मुख्यमंत्री बने,उनका मानना है कि वह विधान मंडल के सदस्य भी नहीं थे। इसलिए 2027 विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
    सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज वाराणसी में समाजवादी पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी राजेश यादव जी के निधन पर उनको श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे थे


    विधान परिषद चुनाव को लेकर बोले


    स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जब मीडिया के पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने कहा कि हमें बाबा विश्वनाथ जी ने दोहरा आशीर्वाद दिया है हमारी स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी के दोनों उम्मीदवार लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा जी जीत गए उन्होंने इस स्नातक मतदाताओं और शिक्षक मतदाताओं को धन्यवाद भी दिया।

  • अखिलेश यादव कल जाएंगे वाराणसी

    अखिलेश यादव कल जाएंगे वाराणसी

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी कल वाराणसी पहुंचेंगे सपा राष्ट्रीय अखिलेश यादव लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट 11 बजे रवाना होंगे। 12 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे वाराणसी पहुंचेंगे वहां से ग्राम सीर गोवर्धन काशी विद्यापीठ सेक्टर 4 निकट डाफी टोल प्लाजा थाना लंका श्रीमती चंदा यादव जी के पति स्वर्गीय राजेश यादव उर्फ नत्थू जी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर परिवार को शोक संवेदना प्रकट करेंगे


    उसके बाद समाजवादी पार्टी योजना सभा के प्रदेश महासचिव श्री अजय फौजी के आवास पर जाएंगे उसके बाद लता कुंज गली नंबर चार राजेंद्र विहार कॉलोनी सुंदरपुर थाना श्री राजेश सिंह के आवास पर जाएंगे इसके बाद 3:00 बजे लखनऊ के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे

  • दिल्ली में INDIA गठबंधन की विशाल रैली में जुटे विपक्षी नेता

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की विशाल रैली में जुटे विपक्षी नेता

    1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ओर से एक बड़ी राजनीतिक रैली आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी वाड्रा और हेमंत सोरेन सहित कई चर्चित राजनीतिक चेहरे शामिल रहे। इसके अलावा अभिषेक बनर्जी, डी. राजा, डेरेक ओ’ब्रायन, शशि थरूर, मनीष तिवारी और अन्य विपक्षी नेताओं की भागीदारी का भी उल्लेख किया गया।

    इस आयोजन का प्रमुख मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़ा विवाद और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष की आपत्तियां थीं। गठबंधन के नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस रैली को विपक्षी दलों के साझा राजनीतिक रुख और एकजुटता के प्रदर्शन के रूप में देखा गया।

  • लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में दूसरी बार जीती कांति सिंह

    लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में दूसरी बार जीती कांति सिंह

    समाजवादी पार्टी लखनऊ स्नातक सीट पर श्रीमती कांति सिंह ने 17127 वोट से भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को हराया, बात लखनऊ की स्नातक सीट की करें तो 2002 में शिवपाल सिंह ने चुनाव जीता 2002 के बाद 2008 में भी शिवपाल सिंह इस सीट से विजई हुए, उसके बाद 2014 में श्रीमती कांति सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी और विजयी हुई

    img: wikipedia


    श्रीमती कांति सिंह वर्तमान प्रतापगढ़ से सांसद शिवपाल सिंह की पत्नी है शिवपाल सिंह जी समाजवादी पार्टी से सांसद हैं लखनऊ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हैं श्रीमती कांति सिंह ने 2020 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 2020 के लखनऊ स्नातक एमएलसी चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्रीमती कांति सिंह ने चुनाव लड़ा था वह भाजपा के प्रत्याशी से चुनाव हार गई थी दूसरे नंबर पर आई थी
    समाजवादी पार्टी ने 2020 में श्री राम सिंह राणा को लखनऊ सीट से उम्मीदवार बनाया था राम सिंह राणा को लगभग 10000 के आसपास वोट मिले थे जो तीसरे स्थान पर थे जबकि श्रीमती कांति सिंह को लगभग 30000 के आसपास वोट मिले थे समाजवादी पार्टी ने 2026 इस बार अपनी रणनीति के तहत श्रीमती कांति सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया और समाजवादी पार्टी ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की लखनऊ खंड स्नातक सीट से यूपी के सात जिले शामिल हैं लखनऊ,सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, रायबरेली, प्रतापगढ़, बाराबंकी सभी जिले के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और वोट सही डाले गए। जिसका नतीजा आपके सामने है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी उत्साह वर्जन किया वहीं लखनऊ में सपा प्रदेश मुख्यालय पर श्रीमती कांति सिंह ने कहा कि जीत आप सभी कार्यकर्ताओं की है और आप सभी को बधाई उन्होंने कहा कि आगे अब 2027 का विधानसभा चुनाव होने वाला है और इस चुनाव में मेहनत करके सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना

  • स्नातक,शिक्षक 11 सीटों पर सपा ने दी बीजेपी को टक्कर कौन जीता कौन हारा जानिए

    स्नातक,शिक्षक 11 सीटों पर सपा ने दी बीजेपी को टक्कर कौन जीता कौन हारा जानिए

    उत्तर प्रदेश में हुए 11 सीटों पर स्नातक एमएलसी चुनाव व शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को करारी पिछले टक्कर देती नजर आयी,पिछले वर्ष के मुकाबले समाजवादी पार्टी की अधिक सीटें जीती है वहीं 5 सीटें समाजवादी पार्टी ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी में जीती हैं। भाजपा ने 6 सीटें जीती है,जिनके आंकड़े शिक्षक स्नातक मे मेरठ से दिनेश कुमार गोयल भाजपा के 24929 वोट मिले सपा के प्रमेन्द्र सिंह भाटी को 12073 वोट मिले 12847 मत जीत का अंतर रहा, आगरा सीट की बात करें तो मानवेंद्र प्रताप सिंह बीजेपी से 42743 वोट मिले वही शशांक यादव समाजवादी पार्टी के 27734 वोट ही मिले 15009 वोटो का अंतर रहा, इलाहाबाद झांसी सीट की बात करें तो मानसिंह यादव समाजवादी पार्टी के 60358 वोट मिले और बीजेपी के अशोक को 32695 वोट मिले जीत का अंतर 27663 रहा, लखनऊ की कांति सिंह समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार थीं उन्हें 56905 वोट मिले जहां बीजेपी के जो पिछली बार जीते थे अवनीश कुमार सिंह वह इस बार चुनाव हार गए उन्हें 39778 वोट मिले कांति सिंह ने 17127 वोटो से जीत दर्ज की वही वाराणसी की बात करें तो वाराणसी में आशुतोष सिंह समाजवादी पार्टी के जिन्हें 55046 वोट मिले और वहीं भारतीय जनता पार्टी के केदारनाथ को 35114 मिले 19932 वोटो से बंपर जीत हुई
    शिक्षक एमएलसी की 6 सीटों की जिसमें लखनऊ से उमेश द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी 13179 वोट मिले और वही सुशील कुमार समाजवादी पार्टी के 8371 वोट पाए 4808 वोट से बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई, वाराणसी की बात करें तो वाराणसी से लाल बिहारी यादव समाजवादी पार्टी के 11612 वोट मिले वहीं भाजपा के प्रमोद मिश्रा को 6714 लाल बिहारी यादव 4898 मतों से विजय हुए, आगरा की बात करने तो डॉक्टर आकाश अग्रवाल समाजवादी पार्टी को 14046 वोट मिले और बीजेपी के हरीकिशोर तिवारी को 9783 वोट मिले 4263 वोट जीत का अंतर रहा, मेरठ की सीट पर श्री चंद्र शर्मा भाजपा को 18099 वोट मिले वहीं समाजवादी पार्टी के नितिन तोमर को 4858 मिले जीत का अन्तर 13241 रहा,बरेली मुरादाबाद सीट पर हरि सिंह ढिल्लों भारतीय जनता पार्टी 21672 वोट मिले और दानिश अख्तर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 3996 वोट यह मुकाबला 17676 वोटों से बीजेपी ने जीता, बात गोरखपुर इलाहाबाद सीट की करें तो यहां तो बड़ा ही रोचक मुकाबला रहा ध्रुव कुमार त्रिपाठी बीजेपी के 16790 वोट प्राप्त किया वहीं राजीव यादव जो निर्दलीय उम्मीदवार थे 16483 वोट मिले जीत का अंतर 307 वोटो से रहा तो यह एमएलसी चुनाव का जो आंकड़ा था