Tag: akhilesh yadav family

  • 12 दिसंबर को परिवार सहित अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव

    12 दिसंबर को परिवार सहित अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी 12 दिसंबर को अपने परिवार सहित अयोध्या जाएंगे काफी दिनों से यह बात उठ रही थी, कि राम मंदिर का निर्माण हो गया है लेकिन अखिलेश यादव अयोध्या अभी दर्शन करने नहीं आए । तो इस बात को लेकर के अब राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। अखिलेश यादव जी 12 दिसंबर को अयोध्या नगरी जाएंगे।
    यह बात समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने बताई है कि सपा प्रमुख का अयोध्या दौरा जो है वह पूरी तरह से धार्मिक होगा। अखिलेश यादव सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे हनुमान जी के दर्शन करेंगे और फिर राम मंदिर जाएंगे रामलला के दर्शन करेंगे और अयोध्या में साधु संतों और महंतों से भी मिलने का कार्यक्रम है
    अखिलेश यादव जी के साथ उनका परिवार होगा सपरिवार सहित भगवान श्री राम का आशीर्वाद लेंगे,प्रसाद ग्रहण करेंगे। अखिलेश यादव के अब तक राम मंदिर में दर्शन न करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निशाना बनाया जा रहा था लेकिन अब यह अखिलेश यादव जी के मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद यह बात खत्म होगी। इस पर और भी सियासी बातें चलेंगी यह तो बाद में पता चलेगा। इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों चर्चा शुरू हो गयी है
    भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि यदि सिर्फ चुनाव नजदीक देखकर मंदिर जा रहे हैं तो इससे कोई लाभ नहीं मिलने वाला वहीं समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि वह धर्म कर्म के प्रचार में यकीन नहीं रखते वह व्यक्तिगत होता है और धार्मिक आस्था से जुड़े बातों पर सियासत से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। यह दौरा विधानसभा चुनाव 2027 के कुछ महीने पहले ही हो रहा है इसको लेकर चर्चा तो होनी ही है।